हनुमान चालीसा से क्या लाभ मिलता है, जानें कब, कैसे और क्यों करें पाठ
हनुमान चालीसा न केवल श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह एक अद्भुत मानसिक और आध्यात्मिक औषधि भी है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित यह चालीसा हनुमान जी के गुणों, पराक्रम और भक्ति का संपूर्ण चित्र है। इसे पढ़ने से मन में स्थिरता आती है, नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है।
हनुमान चालीसा पढ़ने के लाभ
- संकटों से रक्षा:
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से जीवन में आने वाले बड़े से बड़े संकट भी सहजता से टल जाते हैं। “संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा” यह चौपाई इस वाक्य को सार्थक करती है।
- भय और मानसिक तनाव से मुक्ति:
जो लोग रात को डर के कारण अच्छी नींद नहीं ले पाते, उन्हें सोने से पहले इसका पाठ करना चाहिए। यह मानसिक शांति देता है और आत्मबल को बढ़ाता है।
- नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर हों:
भूत-प्रेत, नजर दोष, या कोई ऊपरी बाधा हो – हनुमान चालीसा का प्रभाव तुरंत देखने को मिलता है। घर में रोज इसका पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
- धन, स्वास्थ्य और सफलता:
यह पाठ न केवल आत्मिक बल्कि भौतिक जीवन में भी लाभ देता है। कार्यों में सफलता, रोगों में राहत और पारिवारिक सुख की वृद्धि होती है।
कब और कैसे करें पाठ?
- प्रातःकाल या संध्या:
सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना श्रेष्ठ माना गया है। मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से प्रभावी होता है।
- स्नान करके, शांत मन से:
साफ वस्त्र पहनकर, हनुमान जी के चित्र या मूर्ति के सामने बैठकर पाठ करें। चाहें तो दीपक व अगरबत्ती भी जलाएं।
- नियमितता जरूरी:
अगर किसी विशेष उद्देश्य से पाठ कर रहे हैं, जैसे नौकरी, विवाह या रोग से मुक्ति, तो कम से कम 40 दिन तक नियमपूर्वक करें।
- संकट के समय दिन में कई बार:
अत्यंत विपत्ति के समय दिन में तीन बार या सात बार हनुमान चालीसा पढ़ना विशेष फलदायी माना गया है।
पाठ के दौरान क्या न करें?
- बिना स्नान या अशुद्ध अवस्था में पाठ न करें।
शरीर और मन की पवित्रता आवश्यक मानी जाती है।
- जल्दी में, ध्यान भटका हुआ या बैठ-बैठे ऊंघते हुए न पढ़ें।
यह पाठ पूरी श्रद्धा और एकाग्रता से किया जाना चाहिए।
- पाठ के समय मोबाइल, टीवी या बातचीत से दूर रहें।
वातावरण शांत और ध्यान केंद्रित हो।
- हाथ में जूठन, गंदे वस्त्र या जूते पहनकर न बैठें।
यह श्री हनुमान जी के प्रति अनादर माना जाता है।
- चालीसा को अपूर्ण छोड़कर न उठें।
पूरा पाठ करके ही विराम लें, इससे ऊर्जा पूर्ण रूप से फलित होती है।
Hanuman Chalisa Katha: हनुमान चालीसा की पौराणिक कथा, जब अकबर की कैद में तुलसीदास ने रचा अमर काव्य
हनुमान चालीसा केवल एक धार्मिक स्तोत्र नहीं, बल्कि यह श्रद्धा, शक्ति और आस्था का प्रतीक है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित इस चालीसा में 40 चौपाइयों के माध्यम से हनुमान जी की भक्ति और राम के प्रति उनके समर्पण का वर्णन मिलता है।
मान्यता है कि मुगल सम्राट अकबर ने एक बार तुलसीदास जी को अपने दरबार में बुलवाया और उनसे अपने प्रशंसा में कुछ लिखने को कहा। जब तुलसीदास जी ने इनकार किया, तो उन्हें कारागार में डाल दिया गया। इसी कारावास के दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा की रचना की।
चालीसा का पाठ और बंदरों का चमत्कार
तुलसीदास जी ने जेल में रहकर 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ किया। कहा जाता है कि चालीसवें दिन अचानक हजारों बंदरों ने फतेहपुर सीकरी में उत्पात मचाया। यह देखकर अकबर स्तब्ध रह गया। उसने तुरंत तुलसीदास जी को रिहा कर दिया और क्षमा मांगी।
राम नाम का प्रभाव और चमत्कारी घटना
एक अन्य कथा के अनुसार, तुलसीदास जी ने एक महिला को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया, जबकि उसके पति का देहांत हो चुका था। राम नाम के जाप से वह पुरुष जीवित हो गया। यह चमत्कार सुन अकबर ने तुलसीदास को फिर बुलाया और उनसे चमत्कार करने को कहा। तुलसीदास जी ने स्पष्ट किया कि वे कोई चमत्कारी साधु नहीं, केवल श्रीराम के भक्त हैं।
भक्ति की शक्ति के आगे झुका बादशाह
तुलसीदास जी को दोबारा कैद में डाला गया, लेकिन इस बार भी उन्होंने अपनी भक्ति नहीं छोड़ी और कारागार में ही चालीसा का पाठ करते रहे। फिर से बंदरों के झुंड ने महल में हंगामा किया और अकबर को समझ आ गया कि यह भक्ति की महिमा है। उसने तुलसीदास को ससम्मान मुक्त कर दिया।
आज भी संकटमोचन है यह पाठ
कहा जाता है कि हनुमान जी ने तुलसीदास जी को आशीर्वाद दिया कि जो भी इस चालीसा का श्रद्धा से पाठ करेगा, उसके जीवन से सारे संकट दूर हो जाएंगे। यही कारण है कि आज भी यह पाठ करोड़ों लोगों की आस्था और रक्षा का कवच बना हुआ है।
Hanuman Chalisa Niyam: हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले जान लें ये नियम, क्या रात में किया जा सकता है पाठ
हनुमान चालीसा का पाठ हर हिंदू घर में सामान्य बात है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका पाठ करते समय कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। मान्यता है कि यदि इन नियमों का पालन सही ढंग से किया जाए, तो हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के तमाम संकट दूर हो जाते हैं।
किस दिन और किस समय करें पाठ
सबसे पहले, हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। ये दोनों दिन हनुमान जी से विशेष रूप से जुड़े हुए हैं। हालांकि, श्रद्धा रखने वाले भक्त प्रतिदिन भी चालीसा का पाठ करते हैं, लेकिन यदि यह नियमपूर्वक किया जाए, तो फल कई गुना अधिक होता है।
सुबह स्नान के बाद या शाम के समय, शुद्ध और शांत वातावरण में चालीसा का पाठ करना चाहिए। रात्रि में सोने से पहले इसका पाठ विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि बुरे स्वप्न, नकारात्मक ऊर्जा और जीवन के संकट भी दूर होते हैं।
चालीसा पाठ की सही विधि
पाठ से पहले पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें और वहां एक लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। स्वयं कुश के आसन पर बैठें और केवल एक स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा करें। दीपक जरूर जलाएं, जिसमें चमेली का तेल या शुद्ध देसी घी होना चाहिए और बत्ती लाल सूत की होनी चाहिए।
फूल लाल रंग के ही चढ़ाएं और पाठ के बाद हनुमान जी को गुड़-चने का प्रसाद अर्पित करें। यदि संभव हो तो बूंदी के लड्डू, बेसन लड्डू, मालपुआ या चूरमा भी अर्पित किया जा सकता है।
पाठ कितनी बार करना चाहिए
पाठ की संख्या का भी खास महत्व है। यदि आप नियमित रूप से 100 बार हनुमान चालीसा पढ़ सकें तो बहुत उत्तम, वरना 11, 9, 7, 5 या कम से कम 1 बार रोजाना पाठ जरूर करें।
यदि आप सुंदरकांड या बजरंगबाण का पाठ भी करते हैं, तो उसके नियमों को समझकर ही करें। श्रद्धा, नियम और पवित्रता से किया गया हनुमान चालीसा का पाठ जीवन में शक्ति, शांति और सफलता लाता है।
