श्री मनसा देवी की आरती

जय मनसा माता, मैया जय मनसा माता। जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥ टेक ॥

जरत्कारु मुनि पत्नि, तुम बासुक भगनी, मैया तुम बासुक भगनी।

कश्यप की तुम कन्या, आस्तिक की माता, मैया आस्तिक की माता ॥

गर्व-धन्वन्तरी-नाशिनी, हंसवाहिनी देवी, मैया हंसवाहिनी देवी।

सुर-नर-मुनि-गण ध्यावत, जय मनसा माता, मैया जय मनसा माता ॥

पर्वतवासिनी, संकटनाशिनी, अक्षय धनदात्री, मैया अक्षय धनदात्री।

पुत्र-पौत्रादि प्रदायनी, मनवांछित फलदाता, मैया मनवांछित फल दाता ॥

मनसा जी की आरती जो कोई नर गाता, मैया जो कोई नर गाता।

कहत शिवानन्द स्वामी सुख सम्पति पाता, मैया सब कुछ है पाता ॥

Post navigation